Rajasthan Corona: रिकवरी रेट के मामले में राज्य की स्थिति बेहद खराब, 33 में से सिर्फ 6 जिलों में 80% से ऊपर

By: Pinki Tue, 27 Apr 2021 2:03:22

Rajasthan Corona:  रिकवरी रेट के मामले में राज्य की स्थिति बेहद खराब, 33 में से सिर्फ 6 जिलों में 80% से ऊपर

राजस्थान देश के सबसे संक्रमित राज्यों में 15वें नंबर पर है वहीं, रिकवरी रेट के मामले में राज्य 10वें नंबर पर है। यहां, पिछले 24 घंटे में राज्य में 16 हजार 438 पॉजिटिव केस मिले हैं। 6 हजार 416 मरीज रिकवर हुए हैं। एक सप्ताह में प्रदेश में 33 हजार 811 मरीज रिकवर हुए, जबकि 70 हजार एक्टिव केस सामने आए। इनकी वजह से बड़े शहरों के अस्पतालों में बेड्स फुल हो गए हैं।

राजस्थान के 33 जिलों में से केवल 6 ही ऐसे हैं, जहां 80% या उससे ज्यादा का रिकवरी रेट है। इनमें नागौर, डूंगरपुर, भरतपुर, गंगानगर, जालौर और झुंझुनूं शामिल हैं। भरतपुर और नागौर ऐसे जिले हैं, जिनमें रिकवरी रेट 90% से ऊपर है।

मरीज बढ़ने का सबसे ज्यादा दबाव जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा के अस्पतालों पर आ रहा है। यहां जिले के अलावा आसपास के इलाकों के मरीज भी आ रहे हैं। बड़े निजी और सरकारी अस्पतालों में बेड्स करीब-करीब फुल हैं।

जयपुर के RUHS, जयपुरिया अस्पताल में आईसीयू, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन बेड्स के लिए मारामारी मची हुई है। खुद परिवहन मंत्री भी जयपुरिया का दौरा करने गए तो वह भी स्थिति देखकर दंग रह गए।

भारत में टॉप 10 राज्यों में रिकवरी रेट की स्थिति

राज्य - एक्टिव केस - रिकवरी रेट
महाराष्ट्र - 6,74,770 - 82 %
केरल - 2,32,808 - 83 %
कर्नाटक - 2,81,042 - 78 %
उत्तर प्रदेश - 3,04,199 - 71 %
तमिलनाडु - 1,07,145 - 89%
दिल्ली - 92,358 - 89 %
आंध्र प्रदेश - 95,131 - 90 %
पश्चिम बंगाल - 94,949 - 86 %
छत्तीसगढ़ - 1,21,352 - 80 %
राजस्थान - 1,46,640 - 71 %

इन जिलों की सबसे खराब रिकवरी रेट

जिला - एक्टिव केस - रिकवरी रेट
सवाई माधोपुर -3,242 -42%
प्रतापगढ़ -1,511 -53%
सिरोही -3,622 -55%
हनुमानगढ़ -2,586 -57%
बारां -2,339 -58%
दौसा -2,058 -59%

ये भी पढ़े :

# महाराष्ट्र: 22 शवों को एक एंबुलेंस में भरकर पहुंचाया गया शमशान, प्रशासन ने बताई ये वजह

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com